Headlines

रायगढ़ में अलमारी में रखे जेवरात की चोरी:दामाद ने सास के पास रखवाए थे गहने, पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर अपराध दर्ज किया




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दामाद ने अपनी पत्नी के गहने सुरक्षा के लिए सास के पास रखवाए थे, लेकिन उन जेवरात की चोरी हो गई। अलमारी का लॉकर खोलकर अज्ञात चोर ने 95 हजार के जेवरात को पार कर दिया। घटना के बाद काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो मामले की षिकायत थाना में की गई। मामला खरसिया थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पामगढ़ में रहने वाला रविन्द्र पटैल 28 साल साल 2019 में चपले में रहने वाली सुशीला पटैल से सामाजिक रीतिरिवाज से शादी किया था। इस दौरान उसके सास-ससुर ने स्त्रीधन के रूप में उसकी पत्नी को सोने-चांदी कान के बाली, मांग मोती, कमरबंध समेत 15 हजार के जेवरात दिए थे। इसके बाद रविन्द्र ने अपनी पत्नी को 80 हजार का जेवरात दिलाया था। चपले में काम करने की वजह से वह 10 जून से वहां किराए के मकान में अपनी पत्नी व बच्चे के साथ रहा था।
सुरक्षित रखने सास के पास रखवाया जेवरात
इससे पहले उसने अपनी सास बुंदकुंवर के पास उनके 95 हजार के जेवरात को सुरक्षा के लिए रखवा रखा था। 12 अगस्त को जब रविन्द्र की पत्नी ने अपनी मां से जेवरात पहनने के लिए मांगी तो, उन्होंने अलमारी में देखा कि पूरे जेवरात वहां नहीं है और चोरी हो चुका है। रविन्द्र पटैल ने बताया कि उन्हीं का जेवरात अलमारी से चोरी हुआ और बाकी सामान व जेवरात वैसा ही रखा था।
कुछ पता नहीं चलने पर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया
जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर पतासाजी किया, लेकिन अब तक इसका कुछ पता नहीं चलने पर रविन्द्र ने मामले की सूचना देते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *