Headlines

पुलिस को देखकर कार से भागने लगे तस्कर:डिक्की में छिपाया था 20KG गांजा, कांकेर में चेकिंग के दौरान पकड़ाए महाराष्ट्र के 2 आरोपी




कांकेर जिले में चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ के तहत पुलिस ने अवैध गांजा परिवहन के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20.235 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.52 लाख रुपए बताई गई है। कार्रवाई 27 अगस्त को कांकेर बाईपास पर वाहन जांच के दौरान हुई। सिटी कोतवाली पुलिस की टीम कांकेर बाईपास, आवासपारा और मनकेशरी चौक के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हुंडई एस्टर कार क्रमांक CG 08 BG 6871 वहां पहुंची। कार में सवार दो युवक पुलिस को देखकर वाहन से उतरकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। संदेह होने पर कार की तलाशी ली गई। डिक्की में बोरी और टेप से लिपटे पैकेट मिले तलाशी के दौरान कार की डिक्की में एक सफेद प्लास्टिक बोरी और भूरे रंग के टेप से लिपटे दो पैकेट मिले। जांच करने पर इनमें गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, बोरी से 9.810 किलो, जबकि दो पैकेटों से क्रमशः 6.230 किलो और 4.195 किलो गांजा मिला। कुल वजन 20.235 किलो निकला। कार और मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त पुलिस ने गांजे के साथ आरोपियों के कब्जे से नकद राशि, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल हुंडई एस्टर कार भी जब्त की है। मामले में सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 297/2026 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत कार्रवाई की गई है। महाराष्ट्र के रहने वाले हैं दोनों आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम मांढरे (20), निवासी किदवई वार्ड, देसाईगंज वाडसा, जिला गढ़चिरौली और समीर पीलारे (22), निवासी जुनी वाडसा, थाना देसाईगंज, जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पुलिस आगे जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *