![]()
छतरपुर-लवकुशनगर मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। निर्माण के कारण संजय नगर से हंसपुरा, चरण पादुका और सिंहपुर होकर वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। इस रास्ते से करीब 10 किलोमीटर ज्यादा चलना पड़ता है। अतिरिक्त दूरी से बचने के लिए दोपहिया और छोटे वाहन डुमरा के आगे से दूसरे रास्ते से जा रहे हैं। इस रास्ते में रेलवे के दो अंडरपास हैं। बारिश के बाद इनमें पानी और कीचड़ भर गया है। जगह-जगह गड्ढे भी हो गए हैं। डुमरा के पास पहले अंडरपास की ऊंचाई कम है। यहां आमतौर पर दोपहिया और छोटी कार ही निकल पाती हैं। तस्वीरें देखें… अंडरपास में फंसी कार हाल ही में इसी रास्ते से जा रही एक कार अंडरपास में फंस गई। कार को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पानी और कीचड़ के कारण कार खराब हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज बनने तक यह रास्ता छोटे वाहनों के लिए जरूरी है। उन्होंने गड्ढे भरने और कीचड़ हटाने की मांग की है। अंडरपास से पानी निकालने की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है। लोगों का कहना है कि समय पर सुधार नहीं हुआ तो बारिश में यहां हादसे का खतरा बना रहेगा।
Source link
डुमरा अंडरपास में भरा कीचड़-पानी, फंसी कार; VIDEO:रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का वैकल्पिक मार्ग बना मुसीबत, लोग परेशान
