Headlines

करनाल में 23.67 करोड़ की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन कल:केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे शुभारंभ, विकास कार्यों में ऑब्जरवेशन सेंटर, सामुदायिक केंद्र शामिल




केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल 30 अगस्त को सुबह 9 बजे करनाल स्मार्ट सिटी की 23.67 करोड़ रुपए की चार बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त एवं स्मार्ट सिटी करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि इन परियोजनाओं में शक्ति कॉलोनी कॉम्पलेक्स का ऑब्जरवेशन सेंटर, सेक्टर-33 का सामुदायिक केंद्र व पुस्तकालय, सेक्टर-32 का सामुदायिक केंद्र तथा सेक्टर-9 सड़क व शहीद उधम सिंह पार्क का नवीनीकरण शामिल है। शक्ति कॉलोनी में 4.03 करोड़ से बना ऑब्जरवेशन सेंटर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सबसे पहले शक्ति कॉलोनी कॉम्पलेक्स में करीब 4.03 करोड़ रुपए की लागत से बने ऑब्जरवेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। 2400 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस भवन का कवर्ड एरिया 1733.40 वर्ग मीटर है। इसमें भूतल के अलावा प्रथम और द्वितीय तल बनाए गए हैं। प्रथम तल पर दो कार्यालय, स्टोर, दो बाल कल्याण समिति कक्ष, मनोरंजन कक्ष, डाइनिंग हॉल, दो बेडरूम और काउंसलिंग रूम हैं। वहीं डोरमेटरी, दो कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, पांच शौचालय और पांच बाथरूम की सुविधा है। द्वितीय तल पर डोरमेटरी, डॉक्टर केबिन, सिक रूम, वर्कशॉप और पांच शौचालय बनाए गए हैं। सेक्टर-33 में पुस्तकालय और खेल सुविधाएं भी इसके बाद केंद्रीय मंत्री सेक्टर-33 में 11.20 करोड़ रुपए की लागत से बने सामुदायिक केंद्र, पुस्तकालय भवन, बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन करेंगे। परियोजना का कुल क्षेत्रफल 8560 वर्ग मीटर और कवर्ड एरिया 5745 वर्ग मीटर है। 799.72 वर्ग मीटर के सामुदायिक केंद्र में पार्टी लॉन, लॉबी, प्रवेश लॉबी, कार्यालय और ग्रीन रूम हैं। 626.09 वर्ग मीटर के पुस्तकालय भवन में रिसेप्शन, रीडिंग रूम, कॉन्फ्रेंस रूम, डिजिटल लाइब्रेरी और कैफे बनाया गया है। यहां बैडमिंटन के तीन और वॉलीबॉल के दो कोर्ट हैं। सामुदायिक केंद्र में भूतल के साथ प्रथम और द्वितीय तल बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 500 लोगों की है। कॉन्फ्रेंस हॉल में 30 और कैफेटेरिया में 100 लोग बैठ सकते हैं। पुस्तकालय में 50 लोगों की क्षमता वाला ऑडियो-वीडियो कक्ष और 30 लोगों का कॉन्फ्रेंस कक्ष है। डिजिटल लाइब्रेरी में 58 लोगों के बैठने की सुविधा है। पुस्तकालय के दोनों तलों पर 500-500 लोग सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

सेक्टर-32 में 7.24 करोड़ से बना सामुदायिक केंद्र सेक्टर-32 में 7.24 करोड़ रुपए की लागत से बने सामुदायिक केंद्र का भी उद्घाटन होगा। इसमें भूतल, प्रथम तल और टेरेस तल बनाए गए हैं। 992 वर्ग मीटर के भूतल पर कमेटी कक्ष, कार्यालय, बैडमिंटन हॉल, बहुउद्देश्यीय हॉल, किचन, डेक और शौचालय हैं। 776 वर्ग मीटर के प्रथम तल पर जिम, टेबल टेनिस, रीडिंग रूम, ब्राइडल सुइट-1 व 2 और शौचालय बनाए गए हैं। टेरेस फ्लोर पर मम्टी/मशीन रूम तथा 500 लोगों की क्षमता वाला स्थान बनाया गया है। सेक्टर-9 में सड़क और पार्क का नवीनीकरण सेक्टर-9 में 1.20 करोड़ रुपए से सड़क के नवीनीकरण और शहीद उधम सिंह पार्क के विकास का काम हुआ है। 6.5 एकड़ में विकसित पार्क में 4500 फीट पैदल पथ, एक कैटल गेट, एक मुख्य गेट और 1000 मीटर चारदीवारी बनाई गई है। यहां 750 पौधे लगाए गए हैं। 3900 वर्ग मीटर में घास का लॉन, 20 बेंच, 200 खजूर के पेड़ और चार रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए गए हैं। इसका उद्घाटन भी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *