![]()
कोटपूतली में पनियाला क्षेत्र में दो घंटे की विद्युत कटौती की जाएगी। यह कटौती 220 केवी जीएसएस कोटपूतली पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्यों के कारण होगी। 33 केवी पनियाला फीडर पर आपूर्ति रहेगी बाधित जीएसएस सहायक अभियंता विजेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 केवी पनियाला फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। 2 घंटे का रहेगा पावर कट इस कारण 33 केवी जीएसएस नांगल पंडितपुरा, सांगटेड़ा और पनियाला के सभी 11 केवी फीडरों पर दो घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
Source link
कोटपूतली के पनियाला में 2 घंटे का रहेगा पावर कट:जीएसएस पर होगा मेंटेनेंस, सुबह 9 बजे से बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
