![]()
आगरा में प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने अपनी बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पिता अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज था। इसी नाराजगी के चलते उसने बेटी की हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसीपी ताज सुरक्षा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना शाम 6:30 बजे थाना एकता क्षेत्र के खेड़ा पचगाई गांव में हुई है। खबर अपडेट की जा रही है….
Source link
आगरा में पिता ने की बेटी की हत्या:प्रेम प्रसंग से नाराज था, पुलिस मौके पर पहुंची
