![]()
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर की मासिक बैठक 7 सितंबर सोमवार को होगी। यह बैठक सुबह 10 बजे HPPWD सर्किट हाउस (खोपड़ी) रामपुर में रखी गई है। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा करेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगे के कार्यक्रमों की योजना बनाने और क्षेत्र के कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। संगठन के निर्देशानुसार सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आना जरूरी है। पेंशनर सेल और भूतपूर्व सैनिक सेल के पदाधिकारी भी होंगे शामिल बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी जोन अध्यक्ष, ग्राम पंचायत कांग्रेस प्रभारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक, अनुसूचित जाति विभाग और सोशल मीडिया टीम के सदस्यों को बुलाया गया है। इसके अलावा कारदार एवं मोह्तमीन सेल, बागवानी सेल, पेंशनर सेल और भूतपूर्व सैनिक सेल के पदाधिकारियों को भी बैठक में आने को कहा गया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने बैठक में भाग लेने का किया आग्रह जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों सहित सभी वरिष्ठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने के लिए कहा गया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने सभी साथियों से संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।
Source link
रामपुर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक 7 सितंबर को:संगठन मजबूत करने सहित कई मुद्दों पर होगा मंथन; पदाधिकारी-कार्यकर्ता भी बुलाए
