Headlines

कोतवाली-जयस्तंभ मार्ग पर 50 से ज्यादा दुकानदारों पर कार्रवाई:3 अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर,11 दुकानों की प्रचार सामग्री जब्त




रायपुर में सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ यातायात पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई की है। कोतवाली चौक से जयस्तंभ चौक और लोधीपारा चौक से मंडी गेट मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश और डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने नगर निगम की टीम प्रहरी के साथ यह कार्रवाई की। कोतवाली चौक से जयस्तंभ तक कार्रवाई कोतवाली चौक से मालवीय रोड होते हुए जयस्तंभ चौक तक लगातार दो दिन कार्रवाई की गई। सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर यातायात बाधित करने वाले 50 से ज्यादा दुकानदारों पर कार्रवाई हुई। इस दौरान टीम ने: 4 ठेले 12 टेबल 15 कपड़ा स्टैंड 5 फ्लेक्स बोर्ड तिरपाल स्टैंड जब्त किए। कार्रवाई के दौरान 4 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। लोधीपारा-मंडी गेट मार्ग पर 3 अतिक्रमण हटाए लोधीपारा चौक से मंडी गेट मार्ग पर सड़क किनारे बनाए गए 3 अवैध अस्थाई अतिक्रमणों को बुलडोजर से हटाया गया। इसके साथ ही 11 दुकानों से अवैध प्रचार सामग्री जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के बाद इस मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ और जाम की समस्या में कमी आई। गणेश चतुर्थी को देखते हुए अभियान गणेश चतुर्थी के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस ने व्यापारियों और नागरिकों से सड़क, फुटपाथ और डिवाइडर पर सामान या प्रचार सामग्री नहीं रखने की अपील की है। पुलिस और नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *