सीसीटीवी में कैद हुई पिकअप गाड़ी।
फाजिल्का जिले में जलालाबाद के गांव छोटा सिद्धू वाला में पशु चोरी का मामला सामने आया है। पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए चोर दो भैंसें चोरी कर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
.
जानकारी के अनुसार, गांव छोटा सिद्धू वाला निवासी बलवीर सिंह के पशुओं के नोहरे से दो भैंसें चोरी हुई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पिकअप गाड़ी लेकर आए थे और दोनों भैंसों को गाड़ी में लादकर मौके से फरार हो गए।
CCTV फुटेज में आरोपी पिकअप गाड़ी में भैंसों को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोरी के बाद पिकअप गांव से निकलकर हाईवे पर चढ़ी और फाजिल्का की ओर चली गई।

सीसीटीवी में कैद हुई पिकअप गाड़ी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
परिजनों के मुताबिक, चोरी हुई दोनों भैंसों की कीमत करीब ढाई से तीन लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर भैंसें बरामद करने और मामले में इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं, घटना के बाद गांव में पशु चोरी को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर सदर जलालाबाद के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है । सीसीटीवी खंगाले जा रहे है । जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिए जाएगा ।
