Headlines

संगठन में ही शक्ति, संगठित होकर दूर की जा सकती हैं सामाजिक समस्याएं




झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ की सिमडेगा जिला इकाई का कार्यकर्ता सम्मेलन शहर के डाक बंगला में आयोजित किया गया। इसमें समाज की दशा-दिशा पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। समाज के सर्वांगीण विकास पर भी चर्चा हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति ने झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ को राज्य का सशक्त संगठन बताया। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को इससे जुड़कर संगठन को मजबूत बनाना है। कहा कि संगठन में ही शक्ति है और संगठित होकर ही समाज अपनी समस्याओं को दूर कर सकता है। महासंघ के पदधारी पूरे प्रदेश में भ्रमण कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं महासंघ के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधायक और वर्तमान में संरक्षक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि महासंघ एक विशाल वटवृक्ष की तरह है। समाज के हर व्यक्ति से इस महासंघ को व्यापक शक्ति मिलती है। उन्होंने महासंघ की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर मोहन महतो, राममोहन महतो, मनोज प्रसाद, रामविलास राणा, खूंटी से सुधामणि देवी, विनोद महतो, पार्वती देवी, संध्या देवी, सरोज प्रजापति आदि ने कहा कि शादी-विवाह में अनावश्यक खर्च से बचें। साथ ही शिक्षा अपनाकर सामाजिक स्थिति को मजबूत बनाएं। मंच संचालन पुना बेसरा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन तिलकु महतो ने किया। प्रदेश महामंत्री ईश्वर चंद्र प्रजापति ने बताया कि 24 दिसंबर को प्रांतीय महाधिवेशन का आयोजन होगा। उन्होंने इससे पहले प्रखंड और जिला स्तर पर समितियों के गठन का निर्देश दिया। वहीं झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद्र प्रजापति ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कुम्हारों के अधिकारों का हनन कर रही है। पूर्व में मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार के दौरान माटी कला बोर्ड का गठन किया गया था। कुम्हारों के उत्थान का प्रयास भी किया गया था। लेकिन अब वर्तमान सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। प्रदेश युवा संयोजक शंभू प्रजापति ने युवाओं से शिक्षा अपनाने की अपील की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की भी अपील की। प्रवक्ता विक्रम महतो ने हर सदस्य से सजग और सशक्त बनने की अपील की। इससे पहले स्वागत भाषण में महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष पुना बेसरा ने लोगों से परंपरागत पेशे को अपनाने की अपील की। उन्होंने इसके संरक्षण की भी अपील की। उन्होंने आधुनिक तकनीक अपनाकर उत्पाद तैयार करने की अपील भी की।कार्यक्रम में किशोर राणा, शंभु राणा, बीजू महतो, सत्या महतो, प्रदीप महतो, झलकराम महतो, भीम महतो, हरि महतो, लखु महतो, किरण महतो, देवनारायण महतो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *