Headlines

गुरदासपुर में भाजपा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा की रणनीति:18 सितंबर से शुरू होगी यात्रा, 4 चरणों में 117 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी




गुरदासपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं द्वारा पुराना शाला में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन को धरातल पर मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी 18 सितंबर से शुरू होने वाली ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला सचिव डॉ. रितु कुंडल ने कार्यकर्ताओं को इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने जानकारी दी कि यह नशा मुक्त पंजाब यात्रा चार चरणों में आयोजित की जाएगी और राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। युवाओं को जागरूक करने और घर-घर संपर्क साधने की अपील
डॉ. कुंडल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें और पंजाब को इस सामाजिक बुराई से बचाने में अपना योगदान दें। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रमुख नेताओं की उपस्थिति इस अवसर पर दीनानगर हलका इंचार्ज रेनू कश्यप, जिला उपप्रधान विनय चौधरी, मंडल प्रधान ठाकुर संदीप सिंह, मंडल महासचिव कमल किशोर, पूर्व सरपंच रविंद्र महाजन पंडोरी और महिला मोर्चा मंडल प्रधान गुरप्रीत कौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *