Headlines

पंजाब- शादी से एक महीने पहले डॉक्टर की हत्या:अबोहर में चंडीगढ़ के SDM की कोठी में मिली लाश; मुंह कुचला हुआ था




फाजिल्का के अबोहर में रविवार (13 सितंबर) को मुंह कुचलकर वेटरनरी डॉक्टर की हत्या कर दी गई। डॉक्टर का शव रविवार सुबह खेतों के बीच बनी SDM की कोठी में मिला। उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उस पर तेजधार और नुकीले हथियार से हमला किया गया। इसकी सूचना मिलते ही DSP अमनदीप सिंह और थाना खुईयां सरवर की टीम मौके पर पहुंची। मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान गिदड़ांवाली गांव निवासी अमनदीप सिंह (29) के रूप में हुई है। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई। अमनदीप की एक महीने बाद शादी होनी थी। बीमार भैंस को देखने के लिए गया था
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 9 बजे अमनदीप गांव के रहने वाले मनीष कुमार की बीमार भैंस को देखने पहुंचा था। यहां भैंस को दवाई देने के बाद वह वहां से चला गया। इसके बाद वह कोठी में कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। कोठी का गेट खुला मिलने पर शक हुआ
यह कोठी चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में तैनात एसडीएम जसदीप औलख की है। कोठी के साथ लगते खेत के मालिक कृष्ण कुमार काम के लिए वहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोठी का गेट खुला देखा। कोठी का गेट आमतौर पर बंद रहता था, इसलिए वह इसे खुला देखकर हैरान रह गए। कोठी में खून से लथपथ शव मिला
कृष्ण कुमार कोठी के अंदर गए तो वहां डॉक्टर का शव खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच देशराज को फोन कर इसकी जानकारी दी। सरपंच मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। डॉक्टर के सिर पर चार जगह कट के निशान मिले हैं। मोबाइल से हुई मृतक की पहचान
चोटों के कारण शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी। घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने परिवार को सूचना दी। गांव के सरपंच देशराज के अनुसार, अमनदीप दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी 6 महीने पहले सगाई हुई थी। अमनदीप चार साल से प्राइवेट डॉक्टर था। उसके पिता खेती करते हैं। हत्या की वजह और आरोपी अभी अज्ञात
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या किस वजह से की गई और वारदात में कौन शामिल है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कल कराया जाएगा। अभी तक परिवार के बयान दर्ज नहीं हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *