Headlines

लुधियाना की महिला की फेसबुक आईडी पर अश्लील पोस्ट:दो युवकों पर केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी




लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा में पुलिस ने एक महिला की फेसबुक आईडी से छेड़छाड़ कर उसकी एडिटेड अश्लील तस्वीरें और आपत्तिजनक कमेंट वायरल करने के गंभीर मामले में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश में छापेमारी की जा रही है। डीएसपी दाखा करण सिंह संधू और थाना प्रभारी निर्मलजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, गांव बोपाराय कलां की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका परिवार तलवंडी खुर्द स्थित भूरी वाले कुटिया धाम में जाता था। लेकिन, कुटिया के संत का एक कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने वहां जाना पूरी तरह बंद कर दिया था। तस्वीरें एडिट कर बदनाम करने और धमकी देने का आरोप शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी फेसबुक आईडी पर करीब 300 रिश्तेदार और परिचित जुड़े हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से उसकी आईडी और तस्वीरों को एडिट करके किसी अन्य व्यक्ति के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर बदनाम किया जा रहा था। इतना ही नहीं, उसके बेटे की तस्वीर का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक कमेंट भी किए गए और उसे धमकियां दी गईं। महिला ने शक जताया कि गौरव सिंगला नाम का व्यक्ति उसकी तस्वीरें एडिट कर वायरल कर रहा है और उसने यह भी आरोप लगाया कि यह सब तलवंडी धाम के बाबा के इशारे पर किया जा रहा है। धाम के संचालक ने आरोपों को नकारा उधर, इस पूरे विवाद पर तलवंडी खुर्द धाम के संचालक शंकरानंद से जब बातचीत की गई, तो उन्होंने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें और धाम को बदनाम करने के लिए यह साजिश रची जा रही है और इस तरह की घटिया हरकत करने वाले लोगों से उनका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। फरा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश महिला की शिकायत और बयानों के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खमाणो निवासी भारत भूषण को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे मुख्य आरोपी गौरव सिंगला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और संलिप्त अन्य लोगों को भी जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *