![]()
कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। रामपुर शराब दुकान के सामने बस्ती में हुई चोरी में अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवर और नगदी ले गए। परिवार तीजा पर्व मनाने रिश्तेदार के घर गया था। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की। कौशिल्या बरेठ के मकान में उनकी मां, बेटा और बेटी रहते हैं। तीजा पर्व के कारण कौशिल्या अपनी बेटी आरती बरेठ के साथ बहन के घर गई थीं। उनका बेटा नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर था। इस वजह से घर रात में सूना था। पड़ोसियों के दरवाजे बाहर से किए बंद चोरों ने चोरी के दौरान आसपास के लोगों को भनक न लगे, इसकी भी चालाकी की। उन्होंने पड़ोसियों के घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। सुबह उठने पर पड़ोसियों को अपने घरों के दरवाजे बाहर से बंद मिले। अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर-नगदी चोरी सुबह नाइट ड्यूटी से घर लौटे बेटे ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली। बेड के अंदर रखा सामान भी खंगाला गया था। गणेश पंडाल से महज 10 कदम दूर था घर चोरी की जगह बस्ती में लगे गणेश पंडाल से सिर्फ 10 कदम दूर है। घटना के समय लोग देर रात तक पंडाल में पूजा-पाठ कर रहे थे। इसके बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि चोरी के दौरान चोरों ने घर में गुटखा खाकर गंदगी भी फैलाई। फिलहाल, पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी गई है।
Source link
कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी:जेवर और कैश ले गए चोर; गणेश पंडाल से 10 कदम दूर वारदात
