![]()
जींद जिले में दा फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन उचाना मंडी के प्रधान पद के लिए बुधवार को चुनाव हुए। इसमें सत्यवान पेगां ने 19 मतों से जीत हासिल की। कुल 306 आढ़तियों में से 303 ने वोट डाले। सत्यवान पेगां को 161 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हरिकेश चहल को 142 मत प्राप्त हुए। चुनाव महाराजा अग्रसेन मंदिर धर्मशाला में कराया गया। चुनाव देखरेख कमेटी की निगरानी में पूरी हुई। मा. रामप्रसाद ने चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी संभाली। प्रधान पद का कार्यकाल इस बार भी दो साल का रहेगा। सत्यवान पेगां दूसरी बार मंडी एसोसिएशन के प्रधान चुने गए हैं। जीत के बाद जताया आढ़तियों का आभार जीत के बाद सत्यवान पेगां ने सभी आढ़तियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आपसी भाईचारे का चुनाव है। जिस तरह पहले सभी को साथ लेकर काम किया, उसी प्रकार आगे भी सभी के सहयोग से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधान के रूप में मिली जिम्मेदारी को पहले से बेहतर ढंग से निभाने का प्रयास करेंगे। किसान, आढ़ती और मजदूरों के हितों के लिए लगातार काम किया जाएगा और किसी को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर अनूप श्योकंद, जस्सा नगूरां, राजेंद्र कंदौला, विक्रम बूरा, अनूप सहरावत, नरेश खरकभूरा सहित कई आढ़ती मौजूद रहे।
Source link
उचाना फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन के प्रधान बने सत्यवान पेगां:दूसरी बार संभाली कमान, प्रतिद्वंद्वी हरिकेश चहल को 19 वोटों से हराया
