![]()
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो दिन से लापता एक युवक का शव नहर में मिला है। युवक की तलाश में उसका परिवार पिछले दो दिनों से जुटा हुआ था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। राहगीरों ने बेलतरा खार के पास नहर में शव को तैरते हुए देखा। उन्होंने तुरंत रुद्री थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। नहाने के लिए घर से निकला था मृतक की पहचान बेन्द्रा नवागांव निवासी ऋषिकेश नेताम के रूप में हुई है। वह 15 सितंबर को घर से नहाने के लिए निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिवार और आसपास के लोगों को आशंका थी कि वह नहर में बह गया होगा। करीब दो दिनों की तलाश के बाद 17 सितंबर को ऋषिकेश का शव रुद्री थाना क्षेत्र के ग्राम बेलतरा खार के पास नहर में मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
Source link
धमतरी में नहर में तैरता मिला युवक का शव:घर से नहाने निकला युवक दो दिन से था लापता, बेलतरा गांव में मिली लाश
