![]()
फरीदकोट में बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले काउंटर इंटेलिजेंस ने शहर को दहलाने की साजिश को नाकाम करते हुए दो ग्रेनेड समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरीदकोट के गुरु अर्जन देव नगर निवासी नवजोत सिंह उर्फ नव के रूप में हुई है। आरोपी कनाडा का पीआर है और एक सप्ताह पहले भारत आया था। मामले में काउंटर इंटेलिजेंस ने आरोपी के खिलाफ थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, फाजिल्का में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट और यूएपीए की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे
काउंटर इंटेलिजेंस फरीदकोट के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतिंदरदीप सिंह बराड़ अपनी टीम के साथ गुरुवार रात गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। जब पुलिस टीम नेहरू स्टेडियम के पास पहुंची तो उन्हें सूचना मिली कि फरीदकोट निवासी नवजोत सिंह उर्फ नव पिछले कुछ समय से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के संपर्क में है और देशविरोधी गतिविधियों में शामिल है। ड्रोन के जरिए विस्फोटक सामग्री मंगवाई
आरोपी ने अमन-शांति भंग करने और लोगों में दहशत फैलाने के इरादे से पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से ड्रोन के जरिए विस्फोटक सामग्री मंगवाई थी। वह इस सामग्री को बिना नंबर की स्कूटी पर लेकर फिरोजपुर से फरीदकोट आ रहा था। सूचना पर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार कर लिया। पिता बोले- कनाडा में पीआर है बेटा
युवक के पिता सूबा सिंह ने बताया कि उनका बेटा कनाडा का पीआर है। 12 सितंबर 2026 को ही भारत लौटा है। वीरवार शाम बेटे ने बताया था कि उसका कोई कोरियर आना है। जब वह बेटे के साथ कोरियर लेने सादिक चौक पहुंचे तो वहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। 19 सितंबर से पांच दिवसीय बाबा फरीद आगमन पर्व
फरीदकोट में 19 सितंबर से पांच दिवसीय बाबा फरीद आगमन पर्व का आगाज होने जा रहा है। ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन से पहले दो ग्रेनेड बरामद होना सुरक्षा की दृष्टि से अहम है। काउंटर इंटेलिजेंस के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि ग्रेनेड के जरिए किस स्थान या व्यक्ति को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही थी।
Source link
फरीदकोट में ग्रेनेड के साथ युवक गिरफ्तार:ड्रोन के जरिए मंगवाए; कनाडा से एक हफ्ते पहले लौटा; बाबा फरीद पर्व से पहले साजिश नाकाम
