Headlines

फरीदाबाद में करंट से युवक और कुत्ते की मौत:टूटे बिजली तार की चपेट में पहले कुत्ता आया, बचाने पहुंचा युवक भी करंट से झुलसा




फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी में शुक्रवार सुबह सैर के लिए घर से निकले 19 वर्षीय युवक और उसके पालतू कुत्ते की बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा पंडित चौक के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सुबह कुत्ते के साथ सैर पर निकला था युवक
जानकारी के अनुसार राजीव कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय ओमन चौटाला एक निजी कंपनी में काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे वह रोजाना की तरह सैर करने के लिए घर से निकला था। उसका पालतू कुत्ता भी उसके साथ था। दोनों घर से कुछ दूरी पर पंडित चौक के पास पहुंचे थे। सड़क पर पड़ा था बिजली का टूटा तार
स्थानीय लोगों के मुताबिक पंडित चौक के पास बिजली का एक तार रात के समय ही टूटकर सड़क पर गिर गया था। सुबह तक यह तार सड़क पर पड़ा रहा। आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को इसकी जानकारी नहीं थी या जानकारी होने के बावजूद समय रहते तार को हटाने की कार्रवाई नहीं की गई। कुत्ता करंट की चपेट में आया, बचाने गया युवक
बताया जा रहा है कि सैर के दौरान सबसे पहले कुत्ता टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गया। कुत्ते को तड़पता देखकर ओमन उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का आरोप है कि यदि बिजली विभाग समय रहते टूटे तार को हटवा देता या आसपास बैरिकेडिंग कर देता तो हादसा टल सकता था। परिजनों ने जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *