![]()
पंजाब पुलिस के निलंबित पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की जांच बिचौलिए कृष्णानु शारदा तक पहुंच गई है। करीब 5 महीने पहले भुल्लर से जुड़े पंजाब और चंडीगढ़ के ठिकानों पर छापेमारी करने के बाद ED अब कृष्णानु से पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए एजेंसी ने चंडीगढ़ की विशेष PMLA कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट की अर्जी दाखिल की है। कृष्णानु इस समय बुड़ैल जेल में न्यायिक हिरासत में है। कोर्ट ने जेल सुपरिंटेंडेंट के जरिए कृष्णानु को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। इस मामले में आज सुनवाई होगी। ED की कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब इसी मामले में भुल्लर की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में भी हाल में सुनवाई हुई थी। 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई चार सप्ताह के लिए टाल दी थी और कहा था कि महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद मामले पर आगे विचार किया जाएगा। कृष्णानु तक कैसे पहुंची ED… सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ, जानिए…
Source link
पूर्व DIG भुल्लर केस, बिचौलिए की आज कोर्ट में पेशी:मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED प्रोडक्शन वारंट लेगी, बुड़ैल जेल में है बंद
