![]()
भोपाल में शाहपुरा के बंगाली मोहल्ले में घर के अंदर शनिवार रात को चल रही जुए की फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में एसएएफ के दो जवान भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से 1 लाख 4 हजार रुपए नकद, 14 मोबाइल और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। घर में फड़ चलने की सूचना पर घेराबंदी कर दबिश शाहपुरा पुलिस के मुताबिक, जे-36 बंगाली मोहल्ला स्थित एक घर में जुए की फड़ संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही वहां जुआ खेल रहे 13 लोग मिले। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1.04 लाख रुपए नकद, 14 मोबाइल और ताश की गड्डियां मिलीं। पुलिस ने सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। फड़ संचालक भी गिरफ्तार, घर में जुटे थे अलग-अलग इलाकों के लोग पुलिस के अनुसार, जिस घर में जुआ चल रहा था, वह विकास वशिष्ठ का बताया गया है। वह भी कार्रवाई में पकड़ा गया। फड़ में भोपाल के अलग-अलग इलाकों से लोग जुआ खेलने पहुंचे थे। इनमें दो एसएएफ के कर्मी भी शामिल बताए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि घर में कितने समय से जुए की फड़ संचालित हो रही थी और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय थे। ये आरोपी पकड़े गए पुलिस ने संदीप कुमार दीक्षित (37), एच-101 इंपीरियल हार्मनी, कटारा हिल्स; विकास वशिष्ठ (56), जे-36 शाहपुरा गांव, बंगाली मोहल्ला; दीपक ठाकुर (30), शाहजहांनाबाद; नरेश कुशवाह, नेहरू नगर; वीरेंद्र पटेल (43), करोंद मंडी के पास, छोला; जमीर खान (46), तलैया; अरबाज, चूनाभट्टी-कोलार रोड; मोहित वर्मा, चूनाभट्टी; देशराज यादव, बंसल अस्पताल के पास, चूनाभट्टी; सरस्वती साहू, राहुल नगर, कमला नगर; धर्मेंद्र परिहार, बिट्टन मार्केट, हबीबगंज; प्रहलाद साहू, दुर्गा नगर, बाग सेवनिया और यशवंत दुबे, कान्हाकुंज, कोलार को गिरफ्तार किया है।
Source link
भोपाल में जुआ खेलते पकड़ाए दो SAF जवान:13 आरोपियों से 1.04 लाख, 14 मोबाइल और ताश की गड्डियां बरामद
