Headlines

शादी के 8 महीने बाद ससुराल में महिला की मौत:पिता बोले-बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया




बाड़मेर में पति से झगड़े के बाद पत्नी ने सुसाइड कर लिया। महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पिता का आरोप है कि बेटी की आठ महीने पहले ही शादी की थी। ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से मौत हुई है। बॉडी पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है। आठ महीने पहले हुई थी शादी गुड्डी (19) के पिता रूगाराम पुत्र भीमाराम निवासी बड़नावा (पाटौदी, बालोतरा) ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी की शादी 10 जनवरी 2026 को देवाराम (28) पुत्र राणाराम निवासी मातासर के साथ हुई थी। शादी के समय सोने, चांदी और अन्य घरेलू सामान दिया था। शादी के कुछ समय बाद जवाई देवाराम और देवर पप्पूराम आए दिन दहेज को लेकर गुड्डी को ताना मारते थे। उसे खाना-पीना भी नहीं देते थे। पिता बोले-हत्या के बाद शव फंदे पर लटकाया पिता ने रिपोर्ट में बताया- शनिवार दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच जवाई देवाराम और देवर पप्पूराम ने गुड्डी को दहेज के लिए तंग-परेशान करते हुए मारपीट की। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। सुसाइड दिखाने के लिए गुड्डी को फंदे पर लटका दिया। घटना के समय गुड्‌डी का पति, देवर सहित परिवार के अन्य लोग घर पर थे। शाम करीब 6 बजे पीहर पक्ष को घटना की सूचना दी गई। पुलिस बोली- पति-पत्नी के बीच में था विवाद नागाणा थानाधिकारी दिनेश मेघवाल ने बताया – शनिवार रात करीब 10 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। परिवार की मौजूदगी में विवाहिता के शव को फंदे से नीचे उतारकर बाड़मेर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। रविवार को पीहर पक्ष के आने के बाद रिपोर्ट दी गई। थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मातासर निवासी गुड्डी और उसके पति देवाराम के बीच पारिवारिक कलह के कारण विवाद की बात सामने आई है। झगड़े के विवाहिता के सुसाइड करने की बात सामने आई है। पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच बायतु डीएसपी की ओर से की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *