Headlines

सब्जी की टोकरी में छिपे करैत ने महिला को डसा:परिजनों ने सांप को मार डाला; महिला का ICU में इलाज जारी




मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र में रविवार रात महिला को सांप ने डस लिया। घटना तब हुई जब वह रसोई में खाना बनाने के लिए सब्जी की टोकरी से सब्जियां निकाल रही थी। टोकरी में छिपे जहरीले कॉमन करैत सांप ने महिला की उंगली में डस लिया। घटना के बाद परिजन महिला को तुरंत सिविल अस्पताल मैहर ले गए, जहां ICU वार्ड में उसका इलाज जारी है। सब्जी के टोकरी में छिपा था सांप जानकारी के मुताबिक, बिजली ऑफिस के पास रहने वाली मंजू (30), पति अशोक रजक रविवार रात करीब 8 बजे किचन में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान वह सब्जी की टोकरी से सब्जियां निकालने लगी। जैसे ही उन्होंने टोकरी में हाथ डाला, उसमें कुंडली मारे बैठे कॉमन करैत सांप ने उनकी उंगली में डस लिया। सांप के डसते ही महिला घबरा गई और चीखने लगी। परिजनों ने सांप को मार डाला महिला की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। टोकरी में सांप को देखकर उन्होंने उसे मार दिया। परिजनों ने सांप की फोटो भी खींच ली, ताकि डॉक्टरों को सांप की पहचान और इलाज में जरूरी जानकारी मिल सके। इसके बाद बिना देर किए महिला को सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया। महिला का ICU में इलाज जारी है अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ICU में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी हालत पर नजर रख रही है। फिलहाल महिला का ICU में इलाज जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *