![]()
राजस्थान के तिजारा नगर परिषद में आज होने वाली वोटिंग से ऐन पहले रविवार-सोमवार की दरमियानी रात भारी सियासी ड्रामा हुआ। हिमाचल प्रदेश की बाड़ेबंदी से राजस्थान लौट रहे कांग्रेस गुट के पार्षदों को हरियाणा के चंडीमंदिर (सूरजपुर) टोल प्लाजा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बिना नंबर प्लेट और ढकी हुई नंबर प्लेट वाली गाड़ियों में आए पुलिसकर्मियों ने पार्षदों की बस और गाड़ियों को रोका और उन्हें अपने साथ ले गए। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा के पिंजौर थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया है। आधी रात को चंडीमंदिर टोल पर ‘ऑपरेशन पार्षद’ कांग्रेस का आरोप- पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान से कांग्रेस नेता और पार्षदों के परिजन पिंजौर थाने पहुंच गए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि हरियाणा पुलिस इस कार्रवाई पर कोई साफ जवाब नहीं दे रही है कि पार्षदों को किस आधार पर और कहां ले जाया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने थाने के भीतर ही धरना शुरू कर दिया है और नारेबाजी कर रहे हैं। तिजारा नगर परिषद का पूरा गणित तिजारा नगर परिषद का चुनावी समीकरण बेहद दिलचस्प है, जिसके कारण यह पूरी सियासी जंग छिड़ी हुई है: कुल वार्ड: 35 चुनाव के नतीजे: निर्दलीय: 31 पार्षद (सबसे बड़ा उलटफेर) भाजपा: 03 पार्षद कांग्रेस: 01 पार्षद बाड़ेबंदी का खेल: भले ही कांग्रेस का केवल 1 पार्षद जीता था, लेकिन उसने 17 निर्दलीय पार्षदों को अपने पाले में लेकर करीब 18 पार्षदों की बाड़ेबंदी की थी। इसी बहुमत के दम पर कांग्रेस आज होने वाली वोटिंग में अपना बोर्ड बनाने का दावा कर रही थी। आज होनी है वोटिंग, सस्पेंस बरकरार तिजारा में आज ही नगर परिषद के मुख्य पद के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में वोटिंग से ठीक कुछ घंटे पहले बहुमत वाले पार्षदों का इस तरह ‘गायब’ होना तिजारा की सियासत में बड़ा उलटफेर कर सकता है। अब देखना होगा कि क्या ये पार्षद समय पर वोटिंग के लिए तिजारा पहुंच पाते हैं या नहीं।
Source link
हरियाणा चंडीमंदिर टोल पर 'ऑपरेशन पार्षद':आरोप-हिमाचल से लौट रहे राजस्थान के 18 पार्षदों को पुलिस ने उठाया; थाने के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी
