![]()
सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के लिए सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नागरिक अपनी इच्छा के अनुसार अलग-अलग सेवा गतिविधियों से जुड़कर जरूरतमंदों की मदद कर सकेंगे। सेवा महाकुंभ में छह तरह की सेवा गतिविधियां रखी गई हैं। इनमें रक्तदान, बुक ट्री, स्टेशनरी कलेक्शन, क्लॉथ गार्डन, टॉय बैंक और देहदान-अंगदान शामिल हैं। नागरिक इनमें अपनी सुविधा और इच्छा के अनुसार योगदान दे सकेंगे। सहयोग की भावना को मजबूत करने का अभियान रक्तदान के जरिए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा। बुक ट्री में अच्छी स्थिति की उपयोगी किताबें दान की जा सकेंगी, जिन्हें जरूरतमंद विद्यार्थियों और पाठकों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं स्टेशनरी कलेक्शन के तहत कॉपी, पेन और अन्य शैक्षणिक सामग्री जरूरतमंद बच्चों को दी जाएगी। क्लॉथ गार्डन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के लिए कपड़े जुटाए जाएंगे, जबकि टॉय बैंक में बच्चों के लिए उपयोगी खिलौने एकत्र किए जाएंगे। देहदान-अंगदान के जरिए नागरिक मृत्यु के बाद भी दूसरों के जीवन में योगदान देने का संकल्प ले सकेंगे। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ना और समाज में सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
Source link
सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा सेवा महाकुंभ का आयोजन:छह तरह की सेवा में नागरिक दे सकेंगे योगदान, रक्तदान से लेकर देहदान-अंगदान का मिलेगा मौका
