Headlines

KDA का अवैध निर्माण पर एक्शन:जाजमऊ में बिना नक्शे बन रहे 2 बिल्डिंग सील, गेस्ट हाउस को नाटिस किया जारी




कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई करते हुए जाजमऊ क्षेत्र में दो परिसरों को सील कर दिया। दोनों जगह बिना स्वीकृत नक्शे और अनुमति के निर्माण कराया जा रहा था। केडीए की प्रवर्तन टीम ने नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 28(क) के तहत यह कार्रवाई की गई। केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक और सचिव अभय कुमार पांडेय के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 के प्रभारी अधिकारी अतुल राय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। टीम में अवर अभियंता, सुपरवाइजर और प्रवर्तन कर्मी शामिल रहे। 150 फीट रोड पर दो मंजिल का निर्माण सील पहली कार्रवाई जाजमऊ के 150 फीट रोड स्थित प्लॉट संख्या 487-488 पर की गई। यहां करीब 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में केडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण कराया जा रहा था। मौके पर फर्स्ट और सेकंड फ्लोर का निर्माण चल रहा था। टीम ने परिसर को सील कर दिया। केडीए कॉलोनी में भी बिना नक्शे के निर्माण दूसरी कार्रवाई केडीए कॉलोनी, जाजमऊ में की गई। करीब 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल के परिसर में शाहिद, ताहिर और अन्य लोगों द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र और अनुमति के निर्माण कराया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर परिसर को सील कर दिया। गज्जूपुरवा में गेस्ट हाउस का काम बंद कराया इसके अलावा प्लॉट नंबर 1-सी, पार्क गज्जूपुरवा (कोहिनूर टेनरी) में विजय कुमार भाटिया और अन्य द्वारा करीब 2,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में कराए जा रहे अवैध निर्माण/गेस्ट हाउस के खिलाफ नोटिस जारी किया गया। प्रवर्तन टीम ने मौके पर चल रहा निर्माण कार्य बंद करा दिया। केडीए अधिकारियों के मुताबिक, नोटिस का समुचित जवाब नहीं मिलने पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *