![]()
रीवा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बुधवार देर रात कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक अचानक आयुष्मान अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल में मौजूद व्यवस्थाओं और स्टाफ से जुड़ी जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचने को रूटीन जांच बताया है। अचानक कलेक्टर और एसपी के एक साथ अस्पताल पहुंचने के बाद वहां मौजूद स्टाफ में हलचल रही। अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित कर्मचारियों से जरूरी जानकारी ली। हालांकि, देर रात हुई इस जांच में किन बिंदुओं पर विशेष जानकारी जुटाई गई, इसकी विस्तृत जानकारी प्रशासन की ओर से अभी सामने नहीं आई है। जांच टीम देगी रिपोर्ट कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि अस्पताल में जांच की गई है। जांच टीम की ओर से विस्तृत रिपोर्ट जल्द सौंपी जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद ही जांच में सामने आए तथ्यों और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल प्रशासन ने अस्पताल में किसी गड़बड़ी या अनियमितता की पुष्टि नहीं की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि निरीक्षण में क्या तथ्य सामने आए हैं और आगे किसी कार्रवाई की जरूरत है या नहीं।
Source link
रीवा में आधी रात आयुष्मान अस्पताल पहुंचे कलेक्टर-एसपी:जांच टीम जल्द सौंपेगी रिपोर्ट; रीवा में निजी अस्पतालों पर कसा जाएगा शिकंजा
