Headlines

अनाज गोदामों से उड़ रही सुंडी से ग्रामीण परेशान:पट्टी एसडीएम को सौंपा मांग पत्र, बोले- घरों में खाना बनाना हो गया मुश्किल




तरनतारन जिले में पट्टी के चूसलेवड़ गांव में बने अनाज गोदामों से उड़ रही सुंडी से आसपास के लोग परेशान हैं। इस समस्या को लेकर किसानों और मजदूरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम पट्टी को मांगपत्र सौंपा और जल्द समाधान की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में सरपंच राजबीर सिंह चूसलेवड़, कुल हिंद किसान सभा के जिला प्रधान कामरेड बचित्तर सिंह जोनेके, जिला उपप्रधान कामरेड कुलदीप सिंह चूसलेवड़, तहसील पट्टी प्रधान जत्थेदार बलदेव सिंह तलवंडी, कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन के जिला प्रधान कामरेड प्रीतम सिंह पट्टी और जिला कमेटी सदस्य कामरेड प्रगट सिंह पट्टी शामिल रहे। उड़ कर लोगों के घरों में पहुंच रही सुंडी प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि चूसलेवड़ के अलावा धारीवाल बोपाराए, धगाणा, कुल्ला, पट्टी मोड़, ठक्करपुरा, मनिहाला जय सिंह और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग सुंडी की समस्या से जूझ रहे हैं। रात के समय बड़ी संख्या में सुंडी घरों में पहुंच रही है, जिससे खाना बनाना मुश्किल हो गया है। उड़कर आने वाली सुंडी आटे में गिरने से परिवारों को परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सुंडी के कारण लोगों को त्वचा संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में घरों के आंगन में सोना भी मुश्किल हो गया है। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, एसडीएम पट्टी ने उन्हें समस्या का जल्द समाधान करवाने का भरोसा दिया है। इस दौरान सरमैल सिंह, बलबीर सिंह, दिलबाग सिंह, सुखदयाल सिंह, गुरपाल सिंह, पाल सिंह, अवतार सिंह, सुखचैन सिंह, बाबा गुरजंट सिंह, गुरनाम सिंह, गुरविंदर सिंह सोनू और अन्य लोग भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *