Headlines

शाहजहांपुर में तिलहर विद्युत उपकेंद्र में पानी भरा:कर्मचारी जान जोखिम में डाल काम कर रहे, अधिकारियों से ध्यान देने की अपील




शाहजहांपुर के तिलहर विद्युत उपकेंद्र में बारिश के बाद पानी भर गया है। यहां कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं। एक कर्मचारी ने वीडियो वायरल कर अधिकारियों से ध्यान देने की अपील की है। वीडियो में कर्मचारी बता रहा है कि उपकेंद्र के यार्ड में पानी भरा है। ट्रांसफार्मर ट्रिप होने पर उन्हें इसी पानी में जाकर ठीक करना पड़ता है। ऊपर 33 केवी लाइन चल रही है, जिससे करंट लगने का खतरा बना रहता है। कर्मचारी ने बताया कि ब्रेकर के मोटर बदलने और एसएसओ की जान को भी खतरा है। अधिकारियों को कई बार इसकी जानकारी दी जा चुकी है। जिले के कई और उपकेंद्रों में भी बारिश का पानी भर जाता है। वहां भी इसी तरह से कर्मचारी काम करने को मजबूर होते हैं। शनिवार को तेज हवा और बारिश से शहर व ग्रामीण इलाकों में बिजली बंद कर दी गई थी। कई जगह पेड़ लाइन पर गिरे। रात तक बिजली न आने पर लोगों ने अब्दुल्लागंज उपकेंद्र और राजघाट पुलिस चौकी के पास सड़क जाम की और जमकर नारेबाजी की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *