Headlines

धर्मशाला में 34.5 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार:CIA नूरपुर ने हिल टॉप मंदिर के पास दबोचा, पंजाब की रहने वाली है आरोपी




हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के तहत आते डमटाल में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए (CIA) नूरपुर की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक महिला तस्कर को 34.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी 43 वर्षीय सरबजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को सीआईए नूरपुर की टीम इलाके में गश्त व चेकिंग पर तैनात थी। इसी दौरान डमटाल स्थित हिल टॉप मंदिर के समीप पुलिस को एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घूमती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उसे रोका और नियमानुसार महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली। 34.5 ग्राम चिट्टा बरामद, NDPS एक्ट में केस दर्ज महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से 34.5 ग्राम नशीला पदार्थ ‘चिट्टा’ (हेरोइन) बरामद हुआ। सीआईए टीम ने तुरंत नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को डमटाल पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया। डमटाल पुलिस ने आरोपी सरबजीत कौर के खिलाफ एनडीएंडपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस: बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज की जांच जारी पुलिस अब इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। तफ्तीश के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी महिला अमृतसर से हेरोइन की यह खेप किससे लेकर आई थी और इसे डमटाल तथा आसपास के इलाकों में किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधिकारी नशे के इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (सप्लाई चेन) की बारीकी से जांच कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *