Headlines

खेलते समय नाले में गिरा 7 साल का बच्चा:धमतरी में लापता बच्चे की तलाश जारी, सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर वार्ड वासियों में आक्रोश




धमतरी शहर में लगातार बारिश के बीच कोतवाली थाना क्षेत्र के सोरीद-बागतराई मार्ग पर 7 साल का बच्चा खेलते समय मुख्य नाले में गिरकर लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में वार्डवासी मौके पर पहुंच गए। बच्चे की तलाश के लिए गोताखोर और दमकल की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। बच्चों के साथ खेल रहा था, अचानक नाले में गिरा बताया गया कि बच्चा अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक उफनते नाले में जा गिरा। साथ मौजूद बच्चों ने तुरंत वार्डवासियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नाले में काफी तलाश की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका। चार पाइपों में फंसने की आशंका वार्डवासियों को आशंका है कि बच्चा नाले के नीचे लगी चार पाइपों में कहीं फंस गया हो सकता है। सूचना मिलने के बाद गोताखोर और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और पाइपों तथा नाले के तेज बहाव वाले हिस्सों में बच्चे की तलाश शुरू की। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर वार्डवासियों में आक्रोश घटना के बाद वार्डवासियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि नाले के आसपास सुरक्षा के लिए किसी तरह का घेरा या पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किया गया है। लगातार तेज बहाव के कारण नाला उफान पर रहता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। वार्डवासियों का दावा है कि इस नाले में पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उनका कहना है कि इस बार 7 साल के बच्चे के लापता होने की घटना ने सभी को झकझोर दिया है। नाले के दोनों ओर सुरक्षा घेरा लगाने की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले के दोनों ओर सुरक्षा के लिए मजबूत घेरा लगाया जाए, ताकि यहां से गुजरने वाले लोग और बच्चे सुरक्षित रहें। फिलहाल गोताखोर और दमकल की टीम बच्चे की तलाश में जुटी है। आसपास बड़ी संख्या में वार्डवासी भी मौके पर मौजूद हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *