Headlines

हिमाचल के सभी जिलों में कांग्रेस का प्रदर्शन:SIR के विरोध में DC ऑफिस के बाहर नारेबाजी, CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग




वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध में हिमाचल कांग्रेस आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों में डीसी कार्यालय के बाहर जुटेंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करेंगे। सीईसी को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने देशभर में अभियान चला रखा है। पार्टी का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए जा रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए। इसी मामले में बीते शुक्रवार को कांग्रेस शिमला के कसुम्प्टी स्थित इलेक्शन डिपार्टमेंट ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर चुकी है। इस दौरान सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया गया। कांग्रेस ने इलेक्शन डिपार्टमेंट ऑफिस के बोर्ड पर कालिख पोतकर ‘चोर आयोग’ तक लिख दिया था। राहुल गांधी तीन साल से उठा रहे गड़बड़ी का मामला: जिंटा
हिमाचल कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने बताया कि राहुल गांधी पिछले तीन साल से चुनाव में गड़बड़ी का मुद्दा उठा रहे हैं। अब चुनाव आयोग में मतभेद सामने आने के बाद राहुल गांधी के आरोप सही निकले हैं। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि SIR के खिलाफ लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस बोली- SIR के नाम पर पात्र मतदाताओं के नाम न हटाए जाएं
कांग्रेस का आरोप है कि SIR के दौरान बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। पार्टी की मुख्य आपत्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को लेकर है। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान पहले चला चुकी कांग्रेस
कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर देशभर में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान भी चलाया है। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। इसी मुद्दे को लेकर आज हिमाचल के सभी जिलों में प्रदर्शन किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *