Headlines

औरंगाबाद- नाबालिग से रेप का 50 हजार का इनामी अरेस्ट:नवीनगर से SIT ने दबोचा; सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच के आधार पर गिरफ्तारी, पूछताछ में अपराध स्वीकारा




औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बादल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और सूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे नवीनगर के शिव सागर हाई स्कूल के पास से पकड़ा। सोमवार को सीडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले की जानकारी सदर एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार और डीएसपी सदर-1 विनोद सिंह ने दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी मामले की जांच में महत्वपूर्ण कार्रवाई है। 25 अगस्त को दर्ज हुई थी प्राथमिकी पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को नवीनगर थाना क्षेत्र में दो आरोपियों के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता के परिजनों की ओर से दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर नवीनगर थाना कांड संख्या 225/26 दर्ज किया गया। मामले में संबंधित धाराओं के तहत नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के दिन ही एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं मामले में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में SIT गठित की गई। CCTV और तकनीकी जांच से मिला सुराग गठित SIT ने मामले की जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके अलावा तकनीकी विश्लेषण और पुलिस की सूचना-संकलन प्रणाली का भी इस्तेमाल किया गया। जांच के दौरान टीम को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसी आधार पर पुलिस टीम ने नवीनगर थाना क्षेत्र में शिव सागर हाई स्कूल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। सत्यापन के दौरान उसकी पहचान 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी बादल कुमार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। चार पुराने मामलों में भी दर्ज है नाम पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने की बात कही है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ नवीनगर थाना में कांड संख्या 398/23, दिनांक 13 अक्टूबर 2023, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा कांड संख्या 322/19, दिनांक 11 दिसंबर 2019, धारा 30(ए), तथा कांड संख्या 288/24, दिनांक 25 अक्टूबर 2024, आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी। टंडवा थाना कांड संख्या 68/25, दिनांक 5 जून 2025 में भी धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *