Headlines

किश्त मांगने गए फाइनेंस कर्मचारी के सिर पर लाठी मारी:अंबाह में आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी; दो पर केस




अंबाह में समूह लोन की किश्त लेने गए 27 वर्षीय प्रिंस कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रिंस ने पुलिस को बताया कि किश्त मांगने पर नागेश जाटव और राहुल सिसोदिया ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि नागेश ने उसके सिर पर लाठी से हमला किया और राहुल ने पीठ पर डंडे से मारा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 3 सितंबर को जमा होनी थी किश्त प्रिंस के मुताबिक 28 सितंबर को वह जितेंद्र राठौर के साथ दिमनी के मलू का पुरा गांव में नागेश जाटव से समूह लोन की किश्त लेने गया था। किश्त 3 सितंबर को जमा होनी थी, लेकिन समय पर जमा नहीं हुई थी। इसके बाद फाइनेंस कर्मचारी किश्त लेने गांव पहुंचा था। किश्त मांगने पर मारपीट का आरोप प्रिंस का आरोप है कि पैसे मांगने पर नागेश ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने लाठी से प्रिंस के सिर पर हमला कर दिया, जिससे खून निकलने लगा। इसी दौरान राहुल सिसोदिया भी मौके पर पहुंच गया और उसने प्रिंस की पीठ पर डंडे से हमला किया। प्रिंस के मुताबिक दोनों ने उसके साथ लात-घूंसों से भी मारपीट की। उसके दाएं घुटने के नीचे और पीठ में चोट आई है। साथियों ने बीच-बचाव किया मारपीट के दौरान प्रिंस के साथी जितेंद्र राठौर और अनिल जाटव ने बीच-बचाव किया। प्रिंस का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने धमकी दी कि दोबारा किश्त मांगने आया तो जान से मार देंगे। दोनों के खिलाफ केस दर्ज घायल प्रिंस की शिकायत पर पुलिस ने नागेश जाटव और राहुल सिसोदिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *