Headlines

हरियाणा में कल से 10वीं-12वीं की पूरक एवं डीएलएड एग्जाम:140 सेंटरों पर दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी परीक्षा




हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) कंपार्टमेंट (EIOP), रि-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय की पूरक तथा डीएलएड (नियमित/रि-अपीयर) की परीक्षाएं 1 अक्टूबर से आरंभ होकर 24 अक्टूबर तक संचालित होगी। इन परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा। शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने संयुक्त रूप से बताया कि सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कंपार्टमेंट (EIOP), रि-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय तथा डीएलएड (नियमित/रि-अपीयर) की परीक्षाओं में प्रदेशभर के 140 परीक्षा केंद्रों पर करीब 82037 परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक प्रविष्ट होंगे। ये देंगे परीक्षा
सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 8462 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 5219 छात्र, 3243 छात्राएं तथा सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 7647 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 5290 छात्र, 2357 छात्राएं शामिल हैं। सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 8850 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 5472 छात्र, 3378 छात्राएं तथा सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 14578 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 9665 छात्र व 4913 छात्राएं शामिल हैं। डीएलएड की परीक्षा में 42500 छात्र अध्यापक परीक्षा देंगे, जिसमें 13523 छात्र-अध्यापक व 28977 छात्र-अध्यापिका प्रविष्ट होंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के सफल संचालन, गरिमा व पवित्रता बनाए रखने के लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। परीक्षाओं की शुचिता, विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए 26 प्रभावी उड़नदस्तों का गठन किया गया है। परीक्षाओं को शान्तिपूर्वक ढ़ंग से संपन्न करवाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्यों से सभी परीक्षा केन्द्रों पर धारा-163 भी लागू कर दी गई है। प्रवेश पत्र को ए-4 साइज पेपर पर प्रिंट निकाले
उन्होंने बताया कि सभी पात्र परीक्षार्थियों को अनुक्रमांक जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेश-पत्र ए-4 साइज पेपर पर ही प्रिन्ट करें तथा वही रंगीन फोटो प्रवेश-पत्र पर चिपकायें जो आवेदन फार्म भरते समय अपलोड किया गया था तथा उसे किसी राजकीय/अराजकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्राचार्य/मुख्याध्यापक या किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाना सुनिश्चित करें। प्रवेश-पत्र एवं मूल पहचान-पत्र (आधार कार्ड आदि) के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षार्थी अपने आधार कार्ड पर नवीनतम फोटो अपडेट करवाना सुनिश्चित करें। परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देंशों की पालना करते हुए परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। प्रवेश-पत्र पर तिथि अनुसार परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक एवं पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होने अनिवार्य है। इसलिए परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र को लेमिनेशन न करवाएं। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि का प्रयोग वर्जित है। यदि कोई परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक नकल में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *