Headlines

समस्तीपुर- 6 महीने में 71,861 नए बचत खाते खुले:PLI में 88 तो RPLI में 232 फीसदी की ग्रोथ; पिछले साल के मुकाबले 18,095 अधिक अकाउंट्स ओपन




समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की अर्द्धवार्षिक अवधि में डाक सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां हासिल की हैं। सितंबर तक प्रमंडल में 71,861 नए बचत खाते खोले गए। पिछले वर्ष इसी अवधि में 53,766 खाते खोले गए थे। इस तरह इस वर्ष 18,095 अधिक खाते खोले गए, जो करीब 33.65% की वृद्धि है। इस उपलब्धि को लेकर समस्तीपुर डाक प्रमंडल में अर्द्धवार्षिक समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तरी बिहार क्षेत्र, मुजफ्फरपुर के पोस्टमास्टर जनरल पवन कुमार सिंह थे। इस दौरान डाक सेवाओं के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जीडीएस, बीपीएम, एसपीएम और विभागीय कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। PLI में 88.63% की वृद्धि पोस्टमास्टर जनरल पवन कुमार सिंह ने कहा कि समस्तीपुर डाक प्रमंडल उत्तरी बिहार क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रमंडलों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सितंबर तक बचत खाता खोलने के साथ-साथ डाक जीवन बीमा (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। डाक जीवन बीमा (PLI) में वर्ष 2025-26 के दौरान 1,34,39,594 रुपए का प्रीमियम प्राप्त हुआ था। वर्ष 2026-27 में यह बढ़कर 2,53,51,052 रुपए हो गया। यानी 1,19,11,458 रुपए की वृद्धि हुई, जो 88.63% की ग्रोथ है। वहीं, ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) में भी बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। वर्ष 2025-26 में 66,43,727 रुपए का प्रीमियम प्राप्त हुआ था, जो वर्ष 2026-27 में बढ़कर 2,20,59,390 रुपए हो गया। इसमें 1,54,15,663 रुपए की वृद्धि हुई, जो 232.03% है। PLI/RPLI में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी सम्मानित PLI/RPLI में न्यूनतम 5 लाख रुपए का प्रीमियम प्राप्त करने वाले विभागीय कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें गोपाल कुमार (पीए, उजियारपुर एसओ), चंद्र प्रकाश (पीए, समस्तीपुर एचओ), मिथिलेश कुमार (पीए, पूसा एसओ), अनंत कुमार (एसपीएम, कस्तान एसओ), प्रियंका कुमारी (पीए, रोसड़ा थाना एसओ), प्रणय कुमार (पीए, इलमासनगर एसओ), मुकेश कुमार (अकाउंटेंट, डिविजनल ऑफिस), संध्या सुमन (पोस्टमैन, पटोरी एसओ), नवीन प्रकाश (एसपीएम, इलमासनगर एसओ), अरुण कुमार सिंह (एसपीएम, शंभूपट्टी एसओ), सुशील राम (एसपीएम, मगरदाह एसओ) और सुजीत कुमार (एसपीएम, पीबीसीसी एसओ) शामिल हैं। PLI/RPLI में न्यूनतम 5 लाख रुपए का प्रीमियम प्राप्त करने वाले प्रत्यक्ष अभिकर्ताओं में गुलाब बाबू यादव, श्वेतांग कुमार, सरोज कुमार साह, फरहत परवीन, प्रेम आनंद मिश्रा, कौशल्या कुमारी और महंत कुमार को भी सम्मानित किया गया। 2 लाख से अधिक प्रीमियम वाले GDS भी सम्मानित वहीं, पार्सल बुकिंग में करीब 3,000 आर्टिकल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए रोसड़ा एसओ के संजीव कुमार को सम्मानित किया गया। डाक अधीक्षक रॉबिन चंद्रा ने कहा कि प्रमंडल का लक्ष्य केवल निर्धारित लक्ष्य हासिल करना नहीं, बल्कि समस्तीपुर डाक प्रमंडल को क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला प्रमंडल बनाना है। टीम के सामूहिक प्रयास से बचत खातों, PLI और RPLI में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरी टीम के परिश्रम का परिणाम है। आगे भी डाक सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *