Headlines

मंदसौर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग:कांग्रेस ने गांधी चौराहे से कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च, पुतला भी फूंका




मंदसौर में जिला कांग्रेस ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। निष्पक्ष जांच और निर्णयों की समीक्षा की मांग ज्ञापन में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने, उनके इस्तीफे और उनके कार्यकाल में लिए गए विवादित निर्णयों व मतदाता सूची में हुए बदलावों की व्यापक समीक्षा की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन संबंधी फैसलों को लेकर सवाल उठे हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि पिछले 10 महीनों में निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के फैसलों पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज की। रिपोर्टों के अनुसार, इन आपत्तियों में SIR, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम हटाने और निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली से जुड़े मुद्दे शामिल थे। निर्वाचन आयोग ने कहा- फैसले सर्वसम्मति से लिए गए कांग्रेस ने कहा कि इन मामलों की स्वतंत्र जांच से निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनता का विश्वास बनाए रखने में मदद मिलेगी। वहीं निर्वाचन आयोग का कहना है कि SIR से जुड़े प्रमुख फैसले आयोग ने सर्वसम्मति से लिए हैं। आयोग ने आंतरिक स्तर पर दर्ज अलग-अलग राय को अपनी सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा बताया है। कलेक्ट्रेट के बाहर पुतला फूंका प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इसके बाद महिला कांग्रेस नेत्रियों ने पुतले को पैरों तले कुचलकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, ‘चुनाव आयोग मुर्दाबाद’ और ‘ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद’ समेत अन्य नारे लगाए गए। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, परशुराम सिसोदिया, राजेश रघुवंशी, तरुण खींची, इष्टा भाचावत, दीपक सिंह गुर्जर, अनिल शर्मा, राकेश पाटीदार, श्याम गुगर, यूनुस मेव, माजिद चौधरी, अनीस मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *