Headlines

मोगा में 55 साल बुजुर्ग ने गोली मारकर जान दी:जेब से सुसाइड नोट मिला, पुलिस ने जांच शुरू की; शव अस्पताल में रखवाया




मोगा जिले के निकटवर्ती गांव धल्लेके में शनिवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई। यहाँ 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने ही घर में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तुरंत जीरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह (55 वर्ष) पुत्र बलकार सिंह, निवासी गांव धल्लेके के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी (DSP) राहुल कौशल ने बताया कि सुखदेव सिंह ने शनिवार को अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारी। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखी बातों को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के बेटे और अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। डीएसपी ने कहा कि परिवार के सदस्यों के बयानों और सुसाइड नोट में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *