Headlines

बांका-त्योहारों से पहले पुलिस का दंगा ड्रिल:भीड़ नियंत्रण का किया अभ्यास, जवानों ने संभाला मोर्चा; संवेदनशील इलाकों पर नजर




बांका के रजौन प्रखंड अंतर्गत सहायक थाना नवादा बाजार परिसर में शनिवार शाम आगामी दुर्गा पूजा, काली पूजा सहित अन्य पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस ने दंगा ड्रिल का अभ्यास किया। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर आयोजित मॉक ड्रिल की निगरानी थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की। जिले के अन्य थाना परिसरों में भी पुलिस जवानों ने दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया। बेकाबू भीड़ और उपद्रव से निपटने का अभ्यास मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों को भीड़ के बेकाबू होने, उपद्रव और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने का अभ्यास कराया गया। विषम परिस्थितियों में संयम बरतते हुए स्थिति को नियंत्रित करने और उपलब्ध संसाधनों का जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई। आपसी समन्वय से कार्रवाई पर जोर अभ्यास के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को किसी भी आपात स्थिति में आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जवानों को कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आम लोगों के साथ संयमित व्यवहार करने की हिदायत भी दी। पूजा पंडाल और भीड़ वाले स्थानों पर नजर थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों, पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों की गतिविधियों पर भी नजर रहेगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेगी पुलिस जवानों को निर्देश दिया गया कि किसी भी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचें और स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई करें। पर्व के दौरान पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाई जाएगी। दंगा ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार रखना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *