Headlines

Ludhiana Firing Incident | Mullanpur Dakha Car Attack Death Case Update


कार में पड़ा मृतक लाडी का शव। इनसेट में उसकी फाइल फोटो।

लुधियाना में कार सवार युवक की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई। युवक की छाती पर 2 गोलियां लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वह सफेद i-20 कार से मुल्लांपुर से शॉपिंग के बाद अपने गांव माजरी जा रहा था।

.

रास्ते में वरना कार सवार बदमाशों ने उसकी कार को पहले टक्कर मारी और रोककर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले के बाद i-20 कार बेकाबू होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

जांच में सामने आया कि बदमाश युवक के साथ बैठे उसके दोस्त को मारने आए थे। हालांकि, वो जान बचाकर भाग निकला।

उधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मारे गया युवक खुद चोरी के मामले में 6 महीने पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था और दूसरी शादी की थी।

मृतक लाडी खान का फाइल फोटो।

मृतक लाडी खान का फाइल फोटो।

शॉपिंग करके माजरी जा रहे थे, रास्ते में घेरा

भुंदड़ी का रहने वाला लाडी खान (24) शुक्रवार रात 9 बजे अपने दोस्त माजरी निवासी रोहित उर्फ बिल्ला के साथ i-20 में शॉपिंग करके गांव की तरफ जा रहा था। मुल्लांपुर दाखा में गांव खंजरवाल जाने वाले रास्ते पर वरना कार सवार बदमाशों ने उनकी कार को टक्कर मारी। इसके बाद आरोपियों ने लाडी पर कई राउंड फायर किए। फायरिंग के दौरान 2 गोली उसकी छाती में लगी। वहीं, अंधेरा होने का फायदा उठाकर रोहित मौके से भाग गया और उसकी जान बच गई।

गैंगस्टर लिंक वाले रोहित को निशाना बनाने आए थे

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रोहित उर्फ बिल्ला के गैंगस्टरों से लिंक बताए जा रहे हैं। आशंका है कि हमलावर उसे मारने आए थे। माजरी गांव के ही एक बदमाश पर वर्चस्व की लड़ाई में हमला कराने का शक जताया जा रहा है। पुलिस अभी इस एंगल की जांच कर रही है।

बदमाशों के हमले के बाद गाड़ी खंभे से जा टकराई थी।

बदमाशों के हमले के बाद गाड़ी खंभे से जा टकराई थी।

6 महीने पहले ही जेल से छूटा, दूसरी शादी की

लाडी खान की करीब 6 महीने पहले शादी हुई थी। इससे पहले एक पत्नी उसे करीब 1 साल पहले छोड़कर जा चुकी थी। लाडी चोरी के एक केस में जेल भी गया था और करीब 6 महीने पहले ही बाहर आया था। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और संपर्कों की भी जांच कर रही है।

CCTV से आरोपियों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही एसपी (डी) स्वर्णजीत सिंह और थाना प्रभारी निर्मलजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। SHO निर्मलजीत सिंह के अनुसार, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रूट का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

—————-

यह भी पढ़ें…

लुधियाना में किरच मारकर हत्या, पेट की अंतड़ियां बाहर आईं:सिर पर भी वार, ATM के पास देखते ही मारा; 2 बच्चों का पिता

लुधियाना के साहनेवाल में एक युवक की किरच मारकर हत्या कर दी गई। वो घर में गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद खाना लेने पुराना बाजार जा रहा था। एक्सिस बैंक ATM के पास जैसे ही पहुंचा बदमाशों ने उसे घेर लिया और किरच से पेट व सिर पर कई वार किए। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *