![]()
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम द्वारा स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने पर अमृतसर में जश्न का माहौल है। युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा के पिता और कोच राजकुमार शर्मा ने भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम, कोचिंग स्टा
.
राजकुमार शर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 28 गेंदों में 61 रनों की आक्रामक और ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी इसी आक्रामक पारी की बदौलत भारतीय टीम का स्कोर 200 रनों के पार पहुंच सका।
उन्होंने बताया कि जापान की पिचें बल्लेबाजों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण थीं और ऐसे में तेजी से रन बनाना बेहद कठिन काम था। एक पिता और कोच के तौर पर उनके बेटे का यह प्रदर्शन उनके लिए बेहद गर्व का पल है।
तिलक वर्मा और शिवम दुबे के प्रदर्शन की भी सराहना
अभिषेक शर्मा के अलावा राजकुमार शर्मा ने टीम के अन्य युवा खिलाड़ियों—तिलक वर्मा और शिवम दुबे के शानदार प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने ही असाधारण खेल का प्रदर्शन किया है। पूरी टीम के सामूहिक प्रयास और एकजुटता से ही भारत को यह ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है।
NCA, वीवीएस लक्ष्मण और BCCI का जताया आभार
राजकुमार शर्मा ने नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख, टीम के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण और BCCI का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, जिनकी देखरेख और मार्गदर्शन में टीम ने यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स में तिरंगा लहराने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम 5 तारीख को स्वदेश लौटेगी।
