Headlines

सोहना में 11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड:फांसी पर लटका मिला शव, सरकारी स्कूल में पढ़ती, बीमारी से परेशान चल रही




गांव भोंडसी में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का सोहना नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान बॉबी के रूप में हुई है। वह भोंडसी स्थित सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से बीमारी से परेशान चल रही थी। इसी कारण वह मानसिक रूप से भी परेशान रहती थी। परिजनों का कहना है कि इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। किराए के मकान में रहता है परिवार मृतका के पिता बबलू ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ भोंडसी में किराए के मकान में रहते हैं और रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी बॉबी पढ़ाई कर रही थी। पिता के अनुसार, बीमारी के कारण वह काफी समय से परेशान थी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। आसपास के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लिया। भोंडसी थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि छात्रा के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *