Headlines

टिप्स:अपने लिए नेटवर्किंग इवेंट आयोजित करने के 5 तरीके




करियर में आगे बढ़ने के लिए सही लोगों से जुड़ना और अपने संपर्कों का दायरा बढ़ाना जरूरी है। नेटवर्किंग के लिए लोग अक्सर किसी मीटिंग या इवेंट का इंतजार करते हैं, लेकिन आप खुद भी ऐसी बैठक आयोजित कर सकते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों के दिलचस्प लोगों को साथ ला सकते हैं… 1. ग्रुप का आकार पहले तय करें
नेटवर्किंग डिनर के लिए बहुत ज्यादा लोगों को बुलाने से बातचीत बिखर सकती है। कोशिश करें कि डिनर में 10 से ज्यादा लोग न हों, ताकि सभी एक ही बातचीत में शामिल हो सकें। पहली बार कर रहे हैं, तो 6 से 8 लोगों का छोटा ग्रुप बेहतर होगा। छोटे ग्रुप में लोग एक-दूसरे से आसानी से परिचित हो पाते हैं। 2. तय करें थीम जरूरी है या नहीं
एक ही क्षेत्र में काम करने वाले या किसी खास विषय में रुचि रखने वाले लोगों को बुला सकते हैं। इससे लोगों के बीच बातचीत के लिए एक साझा आधार पहले से मौजूद रहता है। हर आयोजन के लिए थीम की जरूरत नहीं होती। अलग-अलग क्षेत्र और रुचि वाले लोगों को साथ लाने से नई बातचीत होती है। 3. लोगों का सही मिश्रण चुनें
सिर्फ अच्छे और सफल लोगों को बुलाना काफी नहीं है, यह भी देखना जरूरी है कि वे एक-दूसरे के साथ कैसे घुल-मिल सकते हैं। ग्रुप में ज्यादातर लोग पहले से एक-दूसरे को जानते हैं या कुछ लोग नए हैं, तो नए लोगों के लिए बातचीत में शामिल होना मुश्किल होता है।
इसलिए मेहमानों के बीच थोड़ा संतुलन रखें। 4. को-होस्ट की मदद ले सकते हैं
आपको लगता है कि आपके संपर्क में पर्याप्त लोग नहीं हैं, तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति को को-होस्ट बनाएं। ऐसे व्यक्ति को चुनें जिसके अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छे संपर्क हों और जो नए लोगों से जुड़ने में सहज हो। इससे आपके पास संभावित मेहमानों का दायरा भी काफी हद तक बढ़ जाएगा। 5. पुराने संपर्कों का फायदा उठाएं
एक बार जब आप किसी व्यक्ति को नेटवर्किंग डिनर पर बुलाते हैं, तो वह आगे आपके लिए नए संपर्कों का माध्यम बन सकता है। वह समझता है कि आपके आयोजन में किस तरह के लोग शामिल होते हैं और कौन लोग इसमें दिलचस्पी ले सकते हैं। इसलिए इवेंट के बाद भी मेहमानों से संपर्क बनाए रखें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *