Headlines

राजगढ़ में 16 वर्षीय किशोर से यौन अपराध, आरोपी गिरफ्तार:जानकारी मिलने पर परिजन थाने पहुंचे, पॉक्सो एक्ट में FIR, फोटो खींचकर धमकाया




धार जिले के राजगढ़ में 16 वर्षीय किशोर से यौन अपराध का मामला सामने आया है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर की रात किशोर किसी काम से बाहर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया। आरोप है कि घर के अंदर ले जाने के बाद आरोपी ने किशोर के साथ जबरन यौन अपराध किया। घटना की फोटो खींचने और किसी को जानकारी देने पर धमकाने का भी आरोप है। परिचित से जानकारी मिलने के बाद थाने पहुंचे परिजन पुलिस के मुताबिक, परिजनों को घटना की जानकारी एक परिचित के माध्यम से मिली थी। इसके बाद उन्होंने किशोर से बात की। किशोर ने उन्हें घटना के बारे में बताया, जिसके बाद 4 अक्टूबर को परिजन उसे लेकर राजगढ़ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बाद में परिजनों को घटना से संबंधित आपत्तिजनक फोटो आरोपी के पास होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *