Headlines

जयपुर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज:कोचिंग टीचर के स्टूडेंट को थप्पड़ मारने के बाद प्रदर्शन कर रहे थे




जयपुर के कलाम कोचिंग सेंटर पर छात्र की पिटाई के मामले में रविवार को हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स सड़क पर उतर आए और संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने युवा नेता मनोज मीणा को हिरासत में ले लिया। सबसे पहले घटना की तस्वीरें… 2 दिन पुराना है वीडियो दरअसल, जयपुर की कलाम एकेडमी में 2 अक्टूबर को कोचिंग सेंटर में शिक्षक प्रवीण दान चारण ने एक स्टूडेंट की पिटाई कर दी थी। कोचिंग सेंटर में ‘कलाम बलिदान मांगता है’ लिखी एक पर्ची मिलने के बाद शिक्षक नाराज था। न्होंने छात्र को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए थे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद छात्रों ने शिक्षक के व्यवहार पर नाराजगी जताई। मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। रविवार को प्रदर्शन करने पहुंचे छात्र रविवार को इसी घटना के विरोध में युवा नेता मनोज मीणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारी छात्र संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। छात्रों का आक्रोश बढ़ने के साथ ही मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शन कर रहे छात्रों को मौके से खदेड़ दिया। लाठीचार्ज के बाद घटनास्थल पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। वहीं, पुलिस ने युवा नेता मनोज मीणा को हिरासत में ले लिया। इधर, वीडियो वायरल होने और मामले के तूल पकड़ने के बाद कोचिंग प्रबंधन ने शिक्षक प्रवीण दान चारण को निष्कासित करने की बात कही है। हालांकि, इस घटना के बाद छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। छात्र मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कोचिंग सेंटर में छात्र की कथित पिटाई से शुरू हुआ विवाद अब सड़क पर विरोध प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई तक पहुंच गया है। ऐसे में यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *