Headlines

अपनी बर्थ डेट से जानिए कैसा रहेगा सोमवार:कुछ लोगों के लिए सफलता और लाभ मिलने के योग, जबकि कुछ लोगों के सामने आ सकती हैं परेशानियां




अंक ज्योतिष के अनुसार जन्म तारीख का विशेष प्रभाव होता है, जन्म तारीख व्यक्ति के दिनभर के कार्यों, आर्थिक स्थिति, करियर और रिश्तों पर असर डाल सकती है। सोमवार, 5 अक्टूबर का दिन कुछ लोगों के लिए सफलता और लाभ लेकर आएगा, जबकि कुछ लोगों को खर्च, विवाद और कामकाज में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिलने के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। वहीं लव लाइफ में किसी को साथी का सहयोग मिलेगा तो किसी के रिश्तों में गलतफहमी पैदा हो सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानते हैं बर्थ डेट के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार… अंक-1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 को हुआ है) परेशानियों में कुछ आराम मिलेगा। स्वप्रयास से सफलता भी प्राप्त होगी और स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। सहयोग प्राप्त होगा और संतान भी अनुकूल रहेगी। भाइयों से सहयोग की अपेक्षा न करें। विवादित मामले हल होने में देर लगेगी। दोपहर का समय भी मिलाजुला रहेगा। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। अनावश्यक व्यय हो सकता है। दिन के अंत में तनाव रहेगा। विवाद जैसी स्थितियां बन सकती हैं। प्रोफेशन – कारोबार में संभलकर रहें और निवेश से बचें। नौकरी में छोटी बात को भी नजरअंदाज न करें। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों को गंभीरता से पूरा करें और वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। लव लाइफ – वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध में नकारात्मकता आ सकती है। साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें और अनावश्यक बहस से बचें। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते को लेकर दिन सामान्य रहेगा। शुभ अंक – 2, 4, 5, रंग – लाल क्या करें – महाकाली का पूजन करें और लाल पुष्प चढ़ाएं। अंक-2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 को हुआ है) सुबह विचलित रह सकते हैं। खर्च की अधिकता और कार्यों में रुकावट उत्पन्न होगी। विरोधी मुखर हो सकते हैं। अचानक यात्रा का योग भी बन सकता है। दोपहर से सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से सहयोग और धार्मिक यात्रा का योग है। शाम को धन लाभ में वृद्धि होगी। कार्य में व्यस्तता और निरंतरता रहेगी। मेहमानों का आगमन होगा और माता का सहयोग प्राप्त होगा। सफलता की प्राप्ति होगी। प्रोफेशन – व्यापार में नए सौदे होंगे और लक्ष्य प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। नौकरी में तरक्की मिलने के मौके हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और मेहनत वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी है। लव लाइफ – नए साथी का साथ मिल सकता है और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रिश्तों में सकारात्मकता बढ़ेगी। साथी के साथ किसी यात्रा या मुलाकात की योजना बन सकती है। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने से संबंधों में मधुरता आएगी। शुभ अंक – 5, 8, 9, रंग – हरा क्या करें – हनुमान जी को तेल का दीपक लगाएं। अंक-3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 को हुआ है) दिन के आरंभ से काम में तेज शुरुआत होगी और सहयोग भी मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी और आय में सुधार बना रहेगा। दोपहर से कार्य में अड़चन शुरू हो जाएंगी। मदद न मिलने से परेशानियां आएंगी। विवाद भी हो सकता है। शाम से पुनः बेहतर स्थितियां प्राप्त करेंगे। विवादों को टालने में सफल होंगे। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नाराज लोगों को मनाने में सफल होंगे। मित्रों से भी मुलाकात होगी। प्रोफेशन – कारोबार में नए कार्य प्राप्त होंगे और नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यक्षमता और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना हो सकती है। रुके हुए कामों को पूरा करने के अवसर मिलेंगे और नई जिम्मेदारी भी प्राप्त हो सकती है। लव लाइफ – प्रेमी की नाराजगी खत्म होगी और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। शुभ अंक – 3, 6, 5, रंग – गुलाबी क्या करें – श्रीराधा-माधव का दर्शन-पूजन करें। अंक-4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 को हुआ है) सुबह से लाभ होने की संभावना है। शत्रु परास्त होंगे और रोगों में सुधार होगा। व्यय की अधिकता हो सकती है। सामाजिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। संतान से सुख और शाम के बाद आय में भी सुधार होगा। न्यायालयीन कार्यों में सफलता और नए वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। शुभ सूचनाएं मिलेंगी। छात्रों को गुरुजनों से महत्व प्राप्त होगा और कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रोफेशन – कारोबार में वृद्धि होगी और नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को विस्तार और नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ – प्रेम अनुरोध स्वीकार होगा और विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध में सकारात्मकता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। शुभ अंक – 1, 5, 7, रंग – पीला क्या करें – लक्ष्मी जी का पूजन करें और पीले पुष्प चढ़ाएं। अंक-5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 को हुआ है) सुबह का समय शत्रुओं पर विजय दिलाएगा, लेकिन कार्य में रुकावट और आय पर भी असर पड़ेगा। दोपहर से आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। निराशा का भाव समाप्त होगा और कार्य के प्रति समर्पण रहेगा। साझेदारों से सहयोग प्राप्त होगा और संतान भी अनुकूल रहेगी। रात्रि के आरंभ से भटकाव हो सकता है। असामाजिक कार्यों की ओर रुझान हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। चोट लगने का भय भी है। प्रोफेशन – उद्योग और व्यापार का संचालन करने वाले लाभ में रहेंगे और नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और अनुभव से लाभ होगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जोखिमपूर्ण फैसलों से बचें। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लव लाइफ – प्रेमी से निराशा मिल सकती है और वैवाहिक जीवन में माधुर्य बना रहेगा। रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है। साथी की बातों को समझने का प्रयास करें और छोटी बातों को विवाद का कारण न बनने दें। शुभ अंक – 5, 7, 8, रंग – सफेद क्या करें – हनुमान जी को नारियल भेंट करें। अंक-6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 को हुआ है) भाग्य का साथ बना रहेगा। आय उत्तम रहेगी। नए कार्यों की प्राप्ति होगी। अति उत्साह में हानि हो सकती है। दिन के मध्य में व्यय की अधिकता रहेगी। नकारात्मक खबरें ज्यादा प्राप्त होंगी। कार्य के प्रति उदासीनता होगी। शाम से पुनः अच्छी स्थितियां बनती जाएंगी। परिवार का साथ मिलेगा और विवादित मामलों में विजय मिलने की संभावना है। योजनाएं सफल होंगी और लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे। प्रोफेशन – कारोबारी यात्रा का योग है। नौकरी में अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए संपर्क और सौदों से लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखने से लाभ होगा। लव लाइफ – प्रेम संबंध में समस्याएं आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति की बातों से गलतफहमी हो सकती है, इसलिए साथी पर विश्वास बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ संवाद बढ़ाने से रिश्ते में मधुरता आएगी। शुभ अंक – 5, 7, 9, रंग – नीला क्या करें – गणेश जी को घी का दीपक लगाएं। अंक-7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 को हुआ है) दिक्कतों का अंत होगा और कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। विरोधी हताश होंगे और सहयोग की प्राप्ति होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। दोपहर के समय लाभ की कमी परेशान कर सकती है। घर से अधिकतम समय दूर रहना पड़ सकता है। धार्मिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा और समाज में सम्मान वृद्धि के योग हैं। शाम का समय पूर्णतः अनुकूल रहेगा। आय वृद्धि होगी। संतान सहयोग प्रदान करेगी और रात को आंखों में जलन हो सकती है। प्रोफेशन – व्यापार में जोखिमपूर्ण निवेश से बचें और नौकरी में व्यस्तता अधिक होगी। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। आपके काम की सराहना हो सकती है और महत्वपूर्ण कार्य सौंपे जा सकते हैं। व्यापारियों को सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ मिलेगा। लव लाइफ – प्रेमी की उपेक्षा करना भारी पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। साथी के साथ बातचीत के लिए समय निकालें। अविवाहित लोगों के लिए किसी नए व्यक्ति से संपर्क बढ़ सकता है। शुभ अंक – 1, 6, 5, रंग – आसमानी क्या करें – सूर्य को अर्घ्य दें और हनुमान जी का पूजन करें। अंक-8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 को हुआ है) दिन के आरंभ में मन प्रसन्न रहेगा और नई लाभदायक योजनाएं प्राप्त होंगी। समय पक्ष का रहेगा। आय बेहतरीन रहेगी और नए प्रस्ताव भी मिलेंगे। सहयोग भी प्राप्त होगा। दिन में समय संभलकर रहने का होगा। कार्यक्षमता कम होगी और व्यय भी ज्यादा होगा। भाइयों से विवाद हो सकता है। संपत्ति के मामलों में पिछड़ सकते हैं। शाम का समय अनुकूल रहेगा। मनपसंद कार्य होगा। रात्रि का समय प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। प्रोफेशन – नौकरी में अधिकारी को संतुष्ट करना मुश्किल होगा। व्यापार में मेहनत अधिक और लाभ कम हो सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है, इसलिए प्राथमिकताएं तय करके काम करें। व्यापारियों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल आवश्यक है। लव लाइफ – प्रेमी से विरक्ति हो सकती है और दांपत्य जीवन में सुख बना रहेगा। प्रेम संबंध में कुछ दूरी महसूस हो सकती है। साथी की भावनाओं को समझने और पर्याप्त समय देने से संबंधों में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन में आपसी सहयोग बना रहेगा। शुभ अंक – 2, 4, 5, रंग – केसरी क्या करें – श्री सीता-राम का दर्शन करें। अंक-9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 को हुआ है) कार्य समय पर होंगे और सफलता प्राप्त होगी। सरकारी कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा और बाधाएं दूर होंगी। आय की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा और समकक्षों से आगे रहेंगे। भविष्य में कुछ बड़ा करने की ललक रहेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा और सहयोग भी मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी। परिवार और मित्र अनुकूल बने रहेंगे। प्रोफेशन – व्यापार में तेजी रहेगी और नौकरी में लक्ष्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आपकी कार्यक्षमता की सराहना होगी। व्यापारियों को नए अवसर और लाभदायक सौदे प्राप्त हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ – प्रेमी से सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में माधुर्य बना रहेगा। प्रेम संबंध में विश्वास और समझ बढ़ेगी। साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हो सकती है और रिश्ते को मजबूती मिलेगी। शुभ अंक – 3, 5, 9, रंग – कत्थई क्या करें – शिव जी को कच्चे दूध से अभिषेक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *