Headlines

लुधियाना में सांसद सीचेवाल के सामने हंगामा:डेयरी कॉम्प्लेक्स में गंदगी-जलभराव पर बुलाई बैठक; लोग बोले-घरों में आ रहा गंदा पानी




लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के अंदर और बाहर जमा सीवरेज के पानी और सड़क पर गोबर फैलने का मामला सोमवार को फिर नगर निगम के सामने उठा। शिंगार सिनेमा के पास स्थित नगर निगम के जोन-बी कार्यालय में आप राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल की मौजूदगी में हंगामा हुआ। नगर निगम, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB), सीवरेज बोर्ड, डेयरी संचालकों और अन्य संबंधित पक्षों की बैठक हुई। बैठक में डेयरी संचालकों को सड़क किनारे गोबर न डालने की सख्त हिदायत दी गई। नगर निगम ने डेयरी कॉम्प्लेक्स से गोबर उठाने के लिए पहले ही ठेकेदार लगाया हुआ है, लेकिन ठेकेदार के अनुसार डेयरी संचालक उसे गोबर उपलब्ध नहीं करवा रहे थे। सड़क किनारे गोबर डालने के कारण नालियां और सीवरेज लाइन प्रभावित होने से पानी जमा होने की समस्या भी बढ़ रही है। बैठक में तय किया गया कि गोबर उठाने वाला ठेकेदार नियमित रूप से गोबर उठाना सुनिश्चित करेगा। डेयरी संचालकों को भी निर्देश दिए गए कि वे अपनी यूनिट से निकलने वाला गोबर निर्धारित कलेक्शन प्वाइंट पर ही जमा करवाएं, ताकि उसे समय पर उठाया जा सके। 3 दिन में जलभराव खत्म करने के निर्देश
बैठक में नगर निगम को डेयरी कॉम्प्लेक्स की सफाई करवाने और वहां जमा पानी की निकासी 3 दिन के भीतर सुनिश्चित करने को कहा गया। हालांकि बैठक में जोर इस बात पर रहा कि केवल सफाई कर समस्या खत्म करने के बजाय गोबर उठाने और गंदे पानी की निकासी के लिए नियमित व्यवस्था बनाई जाए, ताकि कुछ समय बाद हालात दोबारा खराब न हों। डेयरी कॉम्प्लेक्स में लंबे समय से सड़क पर फैले गोबर और गंदे पानी के कारण डेयरी संचालकों, आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण आवाजाही भी प्रभावित होती है और क्षेत्र में स्वच्छता व स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है। डेयरी यूनिटों में मीटर नहीं होने का मुद्दा भी उठा
बैठक में डेयरी यूनिटों में पानी के मीटर नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया। बताया गया कि डेयरी संचालकों की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले पानी की निकासी सीवरेज सिस्टम में होती है। मीटर की व्यवस्था नहीं होने से पानी की खपत और निकासी की सही निगरानी नहीं हो पाती, जिससे सीवरेज सिस्टम पर अतिरिक्त बोझ पड़ने और जलभराव की समस्या बढ़ने की बात सामने आई। ढोका मोहल्ला के लोगों ने जोन-बी कार्यालय में किया प्रदर्शन बैठक के बाद जोन-बी कार्यालय में ढोका मोहल्ला क्षेत्र के लोगों ने जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्षद अरुण शर्मा के साथ पहुंचे लोगों ने सांसद बलबीर सिंह सींचेवाल से अपने इलाके का दौरा करने की मांग की, ताकि वह मौके पर जाकर समस्या देख सकें। लोग बोले-गंदा पानी कॉलोनी की आता है प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सीवरेज का गंदा पानी वापस कॉलोनी की ओर आ जाता है। लोगों ने सीचेवाल से अस्थायी सफाई के बजाय समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की। सीचेवाल ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने भरोसा दिया कि इसे दूर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *