![]()
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ बुधवार को समाजवादी पार्टी ने जिला और महानगर इकाई के संयुक्त बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्क से शुरू हुआ सपाइयों का जुलूस नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर विरोध जताते हुए “वोट चोर, गद्दी चोर” और “वोट चोर कहां मिलेंगे, भाजपा के कार्यालय में” जैसे नारे लगाए।
प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट में पहले से सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। सपाइयों के कलेक्ट्रेट पहुंचते ही पुलिस ने मुख्य गेट बंद कर दिया और प्रदर्शनकारियों को अंदर प्रवेश करने से रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के गेट के बाहर ही बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। काफी देर तक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन चलता रहा। बाद में एसीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया गया।
अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद निकला जुलूस
प्रदर्शन के लिए जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां सपाइयों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। रास्तेभर कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। पार्टी के जिला संगठन, महानगर संगठन और विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।
कलेक्ट्रेट गेट पर ही बैठ गए सपाई
जुलूस के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मुख्य गेट पर रोक दिया। सुरक्षा के मद्देनजर गेट बंद कर दिया गया, जिससे सपाई कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं कर सके। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गेट के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। काफी देर तक चले धरने के बाद एसीएम मौके पर पहुंचे और सपाइयों से ज्ञापन लिया। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद गोसी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, युव जनसभा जिलाध्यक्ष रवि सैनी, आमिर आबिद, तरुण गौतम, रंजीत चौधरी, डॉ. बादशाह खान, सान मियां, बाबा फरीद, एमएस सगीर, मुन्ना ठाकुर, भूरा पंडित, सनी पंडित, राकेश यादव, सचिन यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Source link
जिला मुख्याला पर गूंजे वोट चोर, गद्दी चोर:अलीगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन, अंबेडकर पार्क से जुलूस निकालकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
