![]()
जालंधर कैंट में दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। सदर बाजार की मुख्य मार्केट में दो बेखौफ स्कूटी सवार बदमाशों ने एक महिला का बैग छीना और मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। लगातार हो रह
.
मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर कैंट के गली नंबर 10 स्थित सदर बाजार की व्यस्त मेन मार्केट में एक महिला पैदल जा रही थी। उसी दौरान स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और पलक झपकते ही महिला के हाथ से बैग झपटकर तेज रफ्तार में फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। घटनीा के बाद मौके पर पहुंंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास की दुकानों और इमारतों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, जिसमें आरोपियों की तस्वीरें कैद पाई गई हैं।
यह घटना इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि जालंधर कैंट को छावनी क्षेत्र होने के कारण काफी सुरक्षित और सख्त निगरानी वाला इलाका माना जाता है। ऐसे वीआईपी और भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े इस तरह की स्नैचिंग होना आम नागरिकों के मन में दहशत पैदा कर रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर इतने सुरक्षित इलाके में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने की मांग
इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और आपराधिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान कर उन्हें कब तक गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करती है।
