Headlines

नवा-रायपुर में 16-18 और 20 अक्टूबर को होंगे टी-20 मैच:कलेक्टर ने क्रिकेट संघ के साथ की बैठक, टिकटों की बिक्री केवल ऑनलाइन होगी




नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 मैच खेले जाएंगे। इन मैचों की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण आयोजन है। मैच के दौरान दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। सामान की तय कीमत से ज्यादा वसूली न हो, इसका भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय कर सुरक्षा और ट्रैफिक की व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। आपात स्थिति से निपटने की रहेगी तैयारी उन्होंने कहा कि स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। प्रशासन की ओर से तय नियमों का पालन किया जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से कार्ययोजना तैयार रखी जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। आग से बचाव के लिए जरूरी उपाय के निर्देश कलेक्टर ने आग से बचाव के लिए जरूरी उपकरणों की व्यवस्था करने और जिला सेनानी के साथ समन्वय कर उनका पहले से परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दर्शकों के आने-जाने की सुविधा और मेडिकल व्यवस्था पर भी ध्यान देने को कहा, ताकि मैच के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक में क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस बार टिकट केवल ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं। बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक आकांक्षा खलखो, रायपुर ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा, एडीएम उमाशंकर बंदे, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ और बीसीसीआई के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *