Headlines

हरियाणवी लेडी कोच बोलीं-पूर्व मंत्री के गुर्गों से धमकियां मिलीं:कहा- खट्टर ने संदीप सिंह को संरक्षण दिया, चालान पेश हुआ तो इस्तीफा लेना पड़ा




हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराने वाली जूनियर महिला कोच ने फिर नया वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा सरकार पर संदीप सिंह को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। लेडी कोच ने कहा- संदीप सिंह के स्टाफ से कोर्ट कैंपस में धमकी मिल रही है। मनोहर लाल खट्टर जी ने कहा था कि ‘आरोप लगाने से सिद्ध नहीं होते’। पूरी भाजपा सरकार, DGP और मंत्रियों ने संदीप सिंह को प्रोटेक्शन दिया। चंडीगढ़ पुलिस की एक साल की जांच के बाद गैर-जमानती धाराओं में चालान पेश हुआ, तब जाकर मामला साफ हुआ। आप कहते रहे कि इस्तीफा नहीं लेंगे, लेकिन आखिर में आपको संदीप सिंह से इस्तीफा लेना पड़ा। महिला कोच ने दैनिक भास्कर से फोन पर बातचीत में बताया कि मैं बहुत बार लिखित में शिकायत दे चुकी हूं। चंडीगढ़ पुलिस हरियाणा पुलिस पर डाल देती है और हरियाणा पुलिस चंडीगढ़ पुलिस पर डाल देती है। सिस्टम करप्ट हो चुका है, अब शिकायत करने का कोई फायदा नहीं बचा है। अब मैं अपनी लड़ाई कोर्ट में ही लड़ रही हूं, धमकियों से अब मुझे डर नहीं लगता। बता दें कि 2022 में महिला कोच ने संदीप सिंह पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। अब मामले में दुष्कर्म के प्रयास की धाराएं जोड़ने की मांग पर सुनवाई होनी है। अब जानिए, VIDEO में क्या आरोप लगाए… आस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे संदीप सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह इंटरनेशनल हॉकी कप मेलबर्न 2026 में शामिल हुए थे। वे इस टूर्नामेंट में 4 अक्टूबर को स्पेशल गेस्ट के रूप में गए थे। यहां पर एक विशेष टॉक-शो भी आयोजित किया गया था, जहां उन्होंने अपनी कमबैक स्टोरी और जीवन के संघर्षों को साझा किया। अब समझिए, क्या है पूरा विवाद… ————– यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा-लेडी कोच बोलीं-पूर्व मंत्री धमकियां दिलवा रहा:मैं 2 साल रोईं थी, अब तुझे नजारे दिखाउंगी; रेप के प्रयास की धारा जोड़ने की मांग हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाने वाली लेडी कोच ने बड़ा दावा किया। सोशल मीडिया पर लाइव होकर लेडी कोच ने कहा- मुझे धमकियां दिलवाई जा रही हैं। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *